Categories


अम्बे तू है जगदम्बे काली

default.jpg

अम्बे तू है जगदम्बे काली

अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली, तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

तेरे भक्त जनों पे माता भीड पड़ी है भारी
दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी-२
सौ-सौ सिहों से भी बलशाली, है दस भुजाओं वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता
पूत-कपूत सुने हैं पर ना माता सुनी कुमाता -२
सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली
दुखियों के दुखड़े निवारती ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना
हम तो मांगें माँ तेरे मन में एक छोटा सा कोना-२
सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली
सतियों के सत को संवारती ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती..

 

English

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali

Jai Durge Khappar Wali

Tere Hi Gun Gaaye Bharati

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Tere Jagat Ke Bhakt Janan Par Bhid Padi Hai Bhari Maa

Daanav Dal Par Toot Pado Maa Karke Singh Sawari

So So Singho Se Tu Bal Shali

Asth Bhujao Wali, Dushton Ko Pal Mein Sangharti

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Maa Bete Ka Hai Ish Jag Mein Bada Hi Nirmal Nata

Poot Kaput Sune Hai Par Na Mata Suni Kumata

Sab Par Karuna Darshaney Wali, Amrut Barsaney Wali

Dukhiyon Ke Dukhdae Nivarti

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Nahi Maangtey Dhan Aur Daulat Na Chaandi Na Sona Maa

Hum To Maangey Maa Tere Man Mein Ek Chota Sa Kona

Sab Ki Bigdi Banane Wali, Laaj Bachane Wali

Satiyo Ke Sat Ko Sanvarti

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

 

New Lyrics



Related Lyrics